राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रतिभा सिंह ने “दशहरा उत्सव” पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरा उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी और कामना की है कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में शांति, प्रसन्नता एवं खुशहाली लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।        

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने विजय दशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श  जिन्होंने रावण रूपी बुराई का अंत किया था,उनके आदर्शआज भी हमारा मार्ग प्रशस्त करते है।


विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी विजय दशमी के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि बुराई पर अच्छाई की विजय का यह पर्व हमारे आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए हमारे आदर्श जीवन जीने का पथ प्रदर्शन करता रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

आसमानी बिजली गिरने से एक की मौत, 3 घायल

Wed Oct 5 , 2022
आनी के परकोट गांव में घास काटने गई थी अभागी महिला एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी मंगलवार शाम करीब पांच बजे आनी खण्ड की कमांद पंचायत के परकोट गांव से दौ सौ मीटर दूरी पर घास काटने गई एक महिला पर बिजली गिरने से मौके पर मौत हो गई है। […]

You May Like