सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री रघुराज का निधन, वीरभद्र सिंह किया गहरा दुख प्रकट

7
8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह,पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कसौली निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री रघुराज के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि रघुराज के निधन से उन्होंने अपना एक सहयोगी मित्र खो दिया।उन्होंने कहा कि रघुराज कांग्रेस पार्टी के कर्मठ नेता थे,जिनकी कमी हमेशा खलेगी।

\"\"

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट की है।

रघुराज सोलन जिला की कसौली सीट से 5 बार कांग्रेस के विधायक रहे और पशुपालन मंत्री रहे थे। वह 1982 में पहली बार चुनाव जीते। उसके बाद वर्ष 1985, 1990, 1993, 1998 व वर्ष 2003 से लेकर 2007 तक कसौली के विधायक के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे। वह पशुपालन मंत्री भी रहे। 2007 के विस चुनावों में भाजपा प्रत्यशी डॉ. राजीव सैजल से चुनाव हारने के बाद वह सक्रिय राजनीति से पूरी तरह दूर हो गए थे। मंगलवार देर रात 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

सर्दियों में बेसहारा जानवरों की सुरक्षा के प्रबंध सुनिश्चित करे प्रशासन- गोविंद ठाकुर

Wed Dec 9 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सर्दियों में बर्फबारी के कारण अत्यधिक ठंड के कारण बेसहारा गौ वंश की सुरक्षा आवश्यक हो जाती है। इसके लिए उन्होंने सभी एसडीएम व खण्ड विकास अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में बैठकें करके बेसहारा […]

You May Like

Breaking News