IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

सीएम जयराम ठाकुर ने किया तीन साल की उपलब्धियों का बखान, विपक्ष को भी लिया आढ़े हाथ, 2022 में हिमाचल में फिर बनेगी भाजपा सरकार

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में भाजपा की जयराम सरकार के तीन साल 27 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं। कोविड के चलते सरकार के तीन साल के जश्न पर पानी फिर गया है। इस बार कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर तीन साल की योजनाओं का बखान किया और विपक्ष को आढ़े हाथों लिया।
वीओ,,,,मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में 2 वर्ष ही काम के लिए मिल पाया है। एक वर्ष कोविड की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों से कोविड के प्रबंधन में बीत गया है। कोरोना संकट में प्रदेश की जनता को परेशानियों जरूर हुई है लेकिन लोगों ने सरकार को सहयोग किया है। कोरोना काल मे कोरोना वारियर ने महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होने कहा कि मीडिया ने भी इस समय मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब  सरकार बनती थी तो बदले की भावना से काम किया जाता था लेकिन उनकी सरकार ने समान भाव से कार्य किया। पहली ही कैबिनेट में 70 साल के बुजुर्गों को पेंशन का प्रावधान किया। गाँव के लोगों को अपने काम कराने के लिए शहर के चक्कर न काटने पड़े इसके लिए जनमंच की शुरुआत की गई। जनमंच कार्यक्रम सफल रहा और 91 प्रतिशत शिकायतों का निवारण मौके पर किया गया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 शुरू की गई जो कोरोनाकाल में वरदान साबित हुई। 91हजार  शिकायतों में से 78 हजार का निवारण किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व की।सरकार में कोई भी इस तरह की योजना नही थी जो इस तरह का दृष्टिकोण रखती है। आयुष्मान भारत के अंतर्गत 80 करोड़ खर्च किया गया। हिमाचल के सभी लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र  में लाभ देने के लिए हिमकेयर योजना शुरू की गई। प्रदेश के लाचार व बेबस लोगों के लिए सहारा योजना शुरू की गई है। 11हजार से ज्यादा लोगो को इसका लाभ मिला है। हिमाचल प्रदेश में गृहणी सुविधा योजना के तहत 2 लाख 90 हजार कनेक्शन दिए गए पूरे देश मे हिमाचल पहले राज्य था जिसने हर घर मे चूल्हा पहुचाया। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर मीट सफल रही लगभग 10 हजार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग जल्द होगी। हिमाचल में 1 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है। पहले बजट में 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। हिमाचल खेत सरक्षण योजना के तहत 105 करोड़ खर्च कर दी है। उन्होंने विपक्ष के नेता का नाम न लेते हुए पलटवार करते हुए कहा जिन्हें विकास नही दिख रहा वो किसी ओर दुनिया मे है। हिमाचल में कोरोनकाल में भी 672 शिलान्यास व लोकार्पण किये है। 3 हजार 5 सौ करोड़ के शिलान्यास व लोकार्पण किए।  उन्होंने कहा कि जब वह मंत्री थे तो हरोली में कुछ काम नही हुआ जबकि अब हरोली में 4 सौ करोड़ के उद्घाटन किये गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण में सौ करोड़ से ज्यादा के  शिलान्यास किए हैं। अर्की में 1 सो तीन करोड़ के शिलान्यास किए गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है चाहे कोई भी प्रतिनिधि हो। आज जो काम हो रहें हैं उस तरह के काम लंबे समय तक सत्तासीन रहे लोग नही कर पाए हैं। बिजली की बढ़ी दरों को लेकर उन्होंने कहा कि रेगुलरटी कमीशन का निर्णय था जिसे सरकार की इंटर फेयर के बाद कोर्ट ने रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि 48 हजार करोड़ का लोन विरासत।में।मिला है। जिसमे 4हजार के लगभग इस सरकार ने चुकाया है। पूर्व की सरकार ने ऋण लेकर प्रदेश को कर्ज के बोझ में दबाया जबकि ऐसा कोई काम नही किया गया जिसे आने वाली पीढियां याद रखे। उन्होंने कहा कि जब कोविड का दौर शुरू हुआ पचास साल तक सत्ता में रहने वाले लोगों का विकास सामने आ गया। कोरोना की सुरुआत में प्रदेश के अस्पतालों में 60 वेंटिलेटर थे लेकिन आज 6 सौ से ज्यादा है। विपक्ष आज सरकार के फैल होने की बात करते रहते हैं अगर उनके पास कोविड से निपटने में कोई सुझाव है तो सरकार को दे। उन्होंने कहा कि अगर कोविड काल में कांग्रेस की सरकार होती तो चारों तरफ लूट का बाजार होता। कांग्रेस ने अपनी पार्टी को ही सेनेटाइज़र व पीपीई किट का फर्जी बिल बनाकर भेज दिया। ऐसे में  कांग्रेस सरकार पर बेवजह  आक्षेप  कर गलत आंकड़े पेश कर रही है। भाजपा आने वाले 2वर्षों में जनता के हित मे काम किए जाएंगे, जिससे 2022 में फिर भाजपा सरकार बनेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुरेश भारद्वाज ने अग्नि पीड़ित रोहड़ू के बागी गांव का दौरा किया और प्रभावितों को सांत्वना दी

Sun Dec 27 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला रोहडू उपमंडल के बागी गांव में गत दिवस हुए भीषण अग्निकांड में प्रभावित हुए परिवारों से मिलकर शहरी विकास ,आवास ,नगर नियोजन ,संसदीय कार्य ,विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने संवेदना व्यक्त की तथा सांत्वना दी ।उन्होंने बताया कि इस भीषण अग्निकांड में 8 मकान जलकर […]

You May Like