बिलासपुर के बरमाणा से 21 वर्षीय मुस्कान बनी सबसे कम उम्र की जिला परिषद सदस्य

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल-बिलासपुर

बिलासपुर जिला में पंचायत चुनाव के बाद जहां 22 जनवरी से जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना शुरू हो गयी थी तो वहीं अब पंचायत समिति के बाद जिला परिषद के परिणाम आना शुरू हो गए है. जी हां बिलासपुर के बरमाणा वार्ड 10 से जिला परिषद के लिए 21 साल की मुस्कान हिमाचल प्रदेश की सबसे कम उम्र की पार्षद बनकर सामने आयी है. वहीं मुस्कान ने जहां अपनी जीत के लिए बरमाणा वार्ड की जनता का आभार जताया तो वहीं अपने समाजसेवी पिता अमरजीत से प्रेरणा लेकर चुनाव लड़ने की बात कही. वहीं जिला परिषद की नवनिर्वाचित सदस्य मुस्कान की प्राथमिकताओं में महिला उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाना व जन समस्याओं को दूर करने के लिए जिला परिषद में जन मुद्दों को उठाना बताया है. वहीं मुस्कान के पिता अमरजीत ने भी अपनी बेटी पर गर्व करते हुए आज के समय मे बेटियों के बेटों से कम ना होने और हर फील्ड में माता पिता का नाम रोशन करने की बात कही है.

Share from A4appleNews:

Next Post

25 जनवरी को स्वर्ण जयंती समारोह में आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, साल भर आयोजित होंगे 51 कार्यक्रम

Sat Jan 23 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला स्वर्ण जयंती समारोह 25 जनवरी को रिज मैंदान पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमत्री ने कहा कि स्वर्ण जयन्ती समारोह […]

You May Like

Breaking News