file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

प्रदेश कांग्रेस सेवादल जिला मंडी की विशेष बैठक का आयोजन नगर निगम चुनावों के लिए बनाई रणनीति

9
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

बीते बुधवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल जिला मंडी की विशेष बैठक जिला मंडी अध्यक्ष प्रेम लाल चैहान की अध्यक्षता में गांधी भवन में संपन्न हुई। जिसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेत राम ठाकुर व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चैधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडी नगर निगम चुनावों के लिए लगाए गए प्रभारी संत राम धीमान एवं प्रदेश सचिव व सह-प्रभारी डाॅ. विजय कपिल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा कुल्लू जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, लाहौल-स्पीति अध्यक्ष किशन कुमार नेगी सहित जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी व जिला मंडी के ब्लाॅक अध्यक्षों ने भी बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम चुनाव मंडी में कांग्रेस सेवादल की ओर से हर वार्ड में सभी संगठनों की तरह कांग्रेस सेवादल ने भी अपने पदाधिकारी व स्वयंसेवक चुनाव प्रचार के लिए उतारे हैं। सभी पदाधिकारी व स्वयंसेवक अपने-अपने वार्ड में जाकर पार्टी प्रत्याशी के प्रति चुनाव प्रचार करेंगे तथा कांग्रेस पाटी के उम्मीदवारों को भारी विजय दिलाएंगे तथा पार्टी हाईकमान, प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष व प्रभारी संतराम धीमान तथा सह-प्रभारी व जिलाध्यक्ष की ओर से जो भी कार्य दिया जाएगा उसे बखूबी निभाएंगे।
इसके अलावा मंडी नगर निगम के प्रत्येक वार्ड के चुनाव प्रचार की देखरेख प्रभारी संत राम धीमान, सह-प्रभारी डाॅ. विजय कपिल एवं ज्ञान कुमारी कौंडल करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल में चल रही है 440 वाट की सरकार, अब MC सोलन की बारी- टंडन

Thu Mar 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, सोलन भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन से सोलन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने सोलन नगर निगम बनाने का सिर्फ वायदा किया था पर वर्तमान जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार ने नगर निगम बनाकर दिखई। उन्होंने कहा की कांग्रेस का काम केवल […]

You May Like

Breaking News