पीने के पानी की दिक्कत झेल रहे है बाशिंदे, लैलन-कोफ़रधार लाइन में नही आता नियमित पानी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ननखड़ी

ननखड़ी उपमंडल के लैलन गांव के साथ लगते क्षेत्र कोफ़रधार में बीते करीब 1 महीने से पानी की भारी किल्लत चल रही है।

क्षेत्र के निवासी राजकुमार ने बताया कि कोफरधार क्षेत्र में करीब 18 घरों को एक लाइन से पानी दिया जा रहा है। क्षेत्र का जल-रक्षक समय पर पानी की आपूर्ति नही करता।

इस लाइन में जब पानी की आपूर्ति होती है जो अमूमन 10-15 दिन के एक बार होती है तो अंतिम घर पहुंचता ही नही है।

मई की 23 तारीख के बाद अब तक यानी 18 जून तक कुल 3 बार पानी की आपूर्ति की गई है अंतिम 8-9 परिवारों तक 200-300 लीटर पानी की आपूर्ति भी बमुश्किल होती है और परिवार को इसमें 10 से ज़्यादा दिनों तक गुजर करना पड़ता है। सिर्फ व्यक्ति ही नही घर मे पालतू पशु को भी पानी की जरूरत रहती है। जो पूरी नही हो पा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, 36 घण्टों में पहुंचे 8 हजार वाहन

Sun Jun 20 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश की राजधानी शिमला में कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। शहर के अधिकतर होटलों में शनिवार को 70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंच गई। जबकि कुछ होटल 100 फीसदी ऑक्यूपेंसीके साथ बुक हो गए।  शिमला के अलावा सैलानियों ने मशोबरा, […]

You May Like