file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल प्रदेश के मध्यवर्ती क्षेत्रों के लिए आज और कल येलो अलर्ट जारी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में 13 जून को मानसून ने दस्तक दी। मानसून के शुरुआती दौर में अच्छी बारिश हुई थी लेकिन अब कुछ दिनों से मानसून फिर कमज़ोर पढ़ गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह से फिर हिमाचल प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ेगा।

जिस तरह से प्रदेश में मानसून के शुरुआती दौर में अच्छी बारिश देखने को मिली है जिसके चलते पिछले साल की तुलना में इस बार अभी तक सामान्य से ज्यादा बारिश देखने को मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक मनमोहन सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश में मानसून की दस्तक 1 सप्ताह पहले देखने को मिली जिसके चलते शुरुआती दौर में मानसून के चलते प्रदेश भर में अच्छी बारिश हुई। लेकिन बीते कुछ दिनों की बात की जाए तो प्रदेश में मानसून का असर कम देखने को मिल रहा है।

आज भी जिस तरह से प्रदेश में कुछ एक क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हुई है उसके चलते मानसून में परिवर्तन के चलते राज्य के 6 जिलों में तेज हवाएं ओलावृष्टि तथा बारिश को लेकर आज और कल के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिमला ,सोलन, सिरमौर और कांगड़ा , बिलसपुर तथा ऊना में आज और कल के लिए चेतावनी जारी की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू में हुई 'पुलिसगिरी' हाथापाई और फिर मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा CS से कथित दुर्व्यवहार ने हिमाचल प्रदेश को किया शर्मसार- विक्रमादित्य

Thu Jun 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू में पुलिस अधिकारियों में हुई हाथापाई को बहुत ही गम्भीर मामला बताते हुए कहा है कि एक केंद्रीय मंत्री के आगमन के दौरान वीआईपी सुरक्षा पर भी एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा होता है। उन्होंने इसे अति दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा […]

You May Like

Breaking News