IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जयराम ठाकुर ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से की भेंट

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने अनुराग सिंह ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी और कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विशेषकर इंडोर स्टेडियम के निर्माण के बारे में भी चर्चा की, जिससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिल सके।

अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और उप-आवासीय आयुक्त पंकज शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM जयराम ने प्रधानमंत्री से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा, मंडी के नागचला हवाई अड्डे के लिए मांगा धन

Sat Jul 17 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर उन्हें राज्य सरकार द्वारा अपनाए जा रहे कोविड प्रोटोकाॅल और टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना की दूसरी लहर से सफलतापूर्वक निपटने संबंधी जानकारी देते हुए […]

You May Like

Breaking News