राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित गणमान्य लोगों ने डाॅ. यशवंत सिंह परमार को पुष्पांजलि अर्पित की

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाई एस परमार की 115वीं जयंती पर आज यहां रिज पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर शिमला में आयोजित एक समारोह में भाग लेते हुए डाॅ. परमार के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राधारमण शास्त्री और डाॅ. राजीव बिंदल, विधायक, विधानसभा सचिव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर डाॅ. परमार को पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने डाॅ. यशवंत सिंह परमार को श्रद्धांजलि दी
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाई एस परमार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डाॅ. परमार हिमाचल प्रदेश के निर्माता थे, जिन्होंने राज्य के विकास की मजबूत नींव रखी।

हमें इस दिन डाॅ. परमार के सपनों को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए और राज्य की प्रगति और समृद्धि में योगदान देना चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश, देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभर सके।
उन्होंने कहा कि डाॅ. परमार ने अपना पूरा जीवन लोगों के कल्याण और इस पहाड़ी राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

GMSS आनी की छात्रा तनुजा शर्मा ने जिला भर में निबन्ध प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

Thu Aug 5 , 2021
एप्पल न्यूज़,सीआर शर्मा आनी हिमाचल दस्तक द्वारा कोरोना के प्रति जागरूकता को लेकर जिलाभर के सरकारी व निजी स्कूलों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने  इस प्रतियोगिता में  बड़े उत्साह के साथ  जिला भर के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम […]

You May Like

Breaking News