file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

सेब के दामों में गिरावट ‘कांट्रेक्ट फार्मिंग’ का ही उदाहरण, मोदी सरकार पार्टी की नही पूंजीपतियों की सरकार- राकेश टिकैत

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

पूँजीपति किसानों की जमीनें हड़पने के लिए रच रही षड्यंत्र, किसानों बागबानों के समर्थन में शिमला को दिल्ली बनते नही लगेगी देर, सरकार होगी जिम्मेदार,,, राकेश टिकैत

एप्पल न्यूज़, शिमला

सेब की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट के बाद प्रदेश के किसानों बागबानों के समर्थन में किसान नेता राकेश टिकैत हिमाचल के दौरे पर है। बागबानों के समर्थन से पूरे देश मे बड़ा आंदोलन की हुंकार टिकैत ने शिमला से भर दी। सरकार अगर किसानों बागबानों के हितों में फैसले नही लेती है तो शिमला को दिल्ली बनते हुए देर नही लगेगी। यह बात राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में 9 महीने से ज्यादा समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की बात मानने को तैयार नही है।

वन्ही अब हिमाचल के सेब में आई गिरावट अडानी के द्वारा प्रदेश में बनाये कोल्ड स्टोर है। अभी बागबानों से सस्ते सेब खरीद कर स्टोर करके दोगुने रेट पर बेचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेब बागवानों को बेमोशमी बारिश से भी नुकसान हुआ हैइसलिए वह यहां के किसानों दर्द जानने आये है।

टिकैत ने कहा कि उधोगपति किसानों की जमीनें हड़पना चाहते है इसलिए यह साजिश रची जा रही है। प्रदेश के किसान इस आंदोलन से जुड़े हुए है। इनके हित्तों की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक तीन काले कानून वापिस नही लिए जाते हैं उनका आंदोलन जारी रहेगा। सेब के दामों में गिरावट कांट्रेक्ट फार्मिंग का ही उदाहरण है।

अडानी ने किसानों से सस्ते दामों पर सेब खरीदा ओर फिर महंगे दामों में मार्केट में उतारा। इन कानूनों से विदेश में भी किसान बर्बाद हो गए है। वह किसान आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। टिकैत ने कहा कि सरकार को एमएसपी कानून व तीन काले कृषि कानूनों को वापिस नही लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला ठंडी जगह है लेकिन यहाँ के मौसम को गर्म करने में समय नही लगेगा। जिस प्रकार दिल्ली में किसान डटे है उसी तरह शिमला को दिल्ली बनने में देर नही लगेगी। अगर बड़े व्यापारियों के कोल्ड स्टोर तोड़े जाते हैं तो उसकी जिम्मेदारी किसान की नही होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार किसी एक पार्टी की नही है बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है इसलिए ऐसा षड्यंत्र हो रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

किसान नेता राकेश टिकैत का शिमला आने पर किया राठौर ने किया स्वागत तो विक्रमादित्य ने जताया विरोध, सोलन में जान बूझ कर उकसाकर पैदा किया गया विवाद

Sun Aug 29 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पिछले कल राष्ट्रीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के शिमला आगमन पर स्वागत किया लेकिन शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रम आदित्य सिंह ने टिकैत का विरोध किया है। विक्रमादित्य ने सोशल मीडिया में कहा कि “हिमाचल बाग़वानो […]

You May Like

Breaking News