file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

सत्ता संघर्ष- बिखराव भाजपा में, कांग्रेस एकजुट, कोरोना वैक्सीन पर भाजपा द्वारा की जा रही राजनीति शर्मनाक- कुलदीप राठौर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- कोरोना वैक्सीन को लेकर भाजपा द्वारा की जा रही राजनीति शर्मनाक ।

भाजपा में मुख्यमंत्री को उनके ही मंत्री-संतरी नेता नहीं मानते हैं। आंतरिक सत्तासंघर्ष इस कदर हावी है कि कई बड़े भाजपा नेता दरकिनार कर दिए गए हैं। चारों उपचुनावों में जहां कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव में उतरी है वहीं भाजपा के बागी उम्मीदवार भाजपा की ही एकता की पोल खोल रहे हैं। 

यह पलटवार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों में जनहित के मुद्दों से भाग कर जनता का ध्यान बांटने की नाकाम कोशिश कर रही है। जबकि जनता भाजपा से महंगाई,बेरोजगारी की समस्या पर जबाब चाहती है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 100 करोड़ करोना वैक्सीन लगाए जाने पर सरकार झूठा श्रेय ले रही है। इसका श्रेय देश के वैज्ञानिकों और लाखों स्वास्थ्य कर्मियों को जाता है जिनके प्रयासों से यह सम्भव हो पाया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा वेक्सिनेशन पर जिस तरह झूठा श्रेय ले रही है। करोड़ों रुपए के विज्ञापन खर्च कर अपनी पीठ थपथपा रही है, यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि शर्मनाक भी है। उन्होंने कहा कि वेक्सिनेशन जनता का अधिकार है। यह कोई खैरात नहीं है।

 उन्होनें कहा कि करोना संकटकाल में भाजपा की भूमिका शून्य रही है। सरकार ने मात्र  इस संकट में लूट का अवसर ढूंढते हुए भृष्टाचार के अलावा कुछ भी सकारात्मक भूमिका नहीं निभाई।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पोलियो, हैजा, प्लेग,टीवी उन्मूलन के लिए वेक्सिनेशन के अभियान सफलतापूर्वक चलाए गए लेकिन कभी भी इन वेक्सिनेशन अभियानों का राजनैतिक लाभ प्राप्त नहीं किया। लेकिन दूसरी ओर भाजपा सरकार इन सामाजिक अभियानों का भी श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। यह निन्दाजनक है।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार जनहित की मूलभूत आवश्यकताओं के प्रति गम्भीर नहीं है और मात्र विज्ञापन सरकार बन कर रह गई है ।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रतिभा सिंह पर BJP विधायक जवाहर ठाकुर के बयान पर भड़की महिला कांग्रेस, वनिता ने की माफी मांगने की मांग

Fri Oct 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर सिंह ठाकुर  द्वारा  प्रतिभा सिंह को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस भड़क गई है और जवाहर ठाकुर से प्रतिभा सिंह और प्रदेश की महिलाओं से बयान पर माफी मांगने की मांग की है। महिला कांग्रेस  ने […]

You May Like

Breaking News