IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह ने प्रचार के अंतिम दिन लाहुल स्पिति में भारी बर्फबारी के बीच शाशिन पहुंच कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शाशिन (केलांग)

मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस  की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन  लाहुल स्पिति में भारी बर्फबारी के बीच शाशिन पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके प्रति जोश भरा।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने इस पूरे क्षेत्र का दौरा कर अपनी चुनावी बैठकों को सम्बोधित करना था,पर विपरीत परिस्थितियों के चलते बर्फबारी की बजह से आज वह निर्धारित बैठके नही कर सकी,इसका उन्हें खेद है।


प्रतिभा सिंह ने कहा यह उप चुनाव देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जनमत संग्रह होगा।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के साथ एक विशेष ही लगाव था,क्योंकि वह इन जनजातीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं व उनके दर्द को भली भांति समझते और जानते थे।उन्होंने विकास को प्राथमिकता देते हुए इसके विकास कार्यो को विशेष बजट का प्रावधान किया था।उन्होंने कहा कि आज वीरभद्र सिंह उनके बीच नही है पर उनके आदर्श उनका मार्गदर्शन आज भी हमारे पास है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि रोहतांग सुरंग का निर्माण स्व.इंदिरा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी, डॉ.मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी की देन रही।सोनिया गांधी ने इस सुरंग का शिलान्यास कर लाहुल स्पीति क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा किया था।उन्होंने कहा कि भाजपा की संकीर्ण मानसिकता के चलते उन्होंने इस शिलान्यास पटिका का हटा दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा इतिहास को बदलने की कोशिश कर रही है।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जयराम सरकार ने इस कोरोना काल मे पर्यटन से जुड़े किसी भी क्षेत्र,होटलों, टेक्सी व बस ऑपरेटरों की कोई भी मदद नही की।उन्होंने कहा कि न तो किसानों की हितेषी है और न ही बागवानो की।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रो की उपेक्षा की जा रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इन दिनों उड़न खटोले में ज्यादा और सड़क पर कम चलते है।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सड़कों की हालत खस्ता है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से वह फिर से चुनाव में उतरी है।उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम मोदी सरकार की तानाशाही, बढ़ती महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ एक बड़ा जनमत साबित होगा।उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेने और उन्हें भारी मतों से जिताने का आग्रह किया।
इस दौरान  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव असीम अहमद,पूर्व विधायक रघुवीर ठाकुर, रवि ठाकुर,जिलाध्यक्ष ग्याल सिंह ठाकुर,जिला परिषद सदस्य अनुराधा,प्यारेलाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

वीरेंद्र कंवर ने की 31वीं राष्ट्र स्तरीय वाॅटर स्पोर्ट्स चैपियनशिप के समापन समारोह की अध्यक्षता

Thu Oct 28 , 2021
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत अयोजित 31वीं राष्ट्रª स्तरीय वाॅटर स्पोर्ट्स (काइकिंग एण्ड कनोइंग) चैपियनशिप के अवसर पर प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में दोहन करने के लिए […]

You May Like

Breaking News