IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

RKS बैठक में आम लोगों को राहत, पुरानी दरों पर ही होंगे आनी सिविल अस्पताल में टेस्ट, 2021-22 में RKS को 14.57 लाख की आय का अनुमान

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) सिविल अस्पताल आनी ने फैसला लिया है कि आम लोगों के टेस्ट पुरानी दरों पर ही किए जाएंगे। लोगों को राहत देते हुए निर्णय लिया गया है कि चालू वित्त वर्ष में इन दरों में कोई फेरबदल नहीं होगा।

आरकेएस की गवर्निंग बॉडी की शुक्रवार को आयोजित बैठक में इसका निर्णय हुआ है। इसकी अध्यक्षता एसडीएम आनी कुलदीप पटयाल ने की।

इस मौके पर बीएमओ आनी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने समिति की आय और व्यय पर विस्तार पूर्वक लेखा जोखा पेश किया। समिति को चालू वित्त वर्ष में 14.57 लाख रुपए की आय का अनुमान है। साथ ही 7.87 लाख रुपए की आय समिति को मिल चुकी है।

इसी तरह मार्च 2022 तक लोगों के स्वास्थ्य, रख-रखाव आदि पर 13.56 लाख रुपए व्यय होने की उम्मीद है। इसी तरह अस्पताल में इस वर्ष अभी तक 7.54 लाख रुपए विभिन्न सेवाओं के तहत खर्च भी हो चुका है।

इस दौरान विभिन्न आवश्यक खर्च पर स्वीकृतियां भी अध्यक्ष से ली गई। विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद कुछ आवश्यक मशीनों की खरीद और खर्च पर भी सहमति जताई गई। लंबित देनदारियों, फर्नीचर आदि खरीद, अस्पताल के रख-रखाव, यूपीएस प्रिंटर आदि खरीद सहित आरकेएस की आय पर भी चर्चा की गई।

एसडीएम कुलदीप पट्याल ने बैठक की अध्यक्षता की। बीएमओ डॉ. भागवत मेहता, बीडीओ बबनेश चड्ढा सहित अन्य सदस्य इस मौके पर उपस्थित रहे। 
दलाश अस्पताल का लेखा जोखा भी हुआ पेशसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दलाश की रोगी कल्याण समिति का लेखा जोखा भी इस दौरान पेश किया गया। इसके अनुसार चालू वित्त् वर्ष में अभी तक 3.37 लाख रुपए की आय दलाश अस्पतला की समिति को हुई है।

वही 3.59 लाख रुपए की आय होनी की उम्मीद है। इसी तरह अभी तक इस वर्ष 2.60 लाख रुपए खर्च और मार्च 2022 तक 4.52 लाख रुपए अस्पताल में विभिन्न सेवाओं के तहत खर्च होने का अनुमान है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुफरी और फागू के बीच जमे कोहरे में फिसलन के कारण 8-10 गाड़ियां दुर्घनाग्रस्त, लाखों का नुकसान- लम्बा जाम

Sun Nov 28 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला घने कोहरे के चलते व फिसलन से आज सुबह शिमला जिला में दो स्थानों पर कई गाड़ियों में आमने सामने टक्कर हो गई। इन हादसों में कई लोगों को चोटे आई हैं और कई वाहनों को नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला के निकट फागू और कुफरी के निकट होटल […]

You May Like

Breaking News