सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

‘बर्ड फ्लू’ – केरल में मामले सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी पशुपालन और वन विभाग अलर्ट, सोलन में सेंपल जांच को भेजे

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

नालागढ़, कसौली और सोलन खंड में पक्षियों सहित मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन नालागढ़

केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी पशुपालन और वन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सोलन जिला में पक्षियों के सैंपल लेकर जांच भी शुरू कर दी गई है। नालागढ़, कसौली और सोलन खंड में पक्षियों सहित मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में भी बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन सतर्क है समय-समय पर टीमें मुर्गी फार्म में जाकर मुर्गो के सैंपल ले रहे है पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश भट्टी ने बताया की सर्दियों के मौसम में बर्ड फ्लू का खतरा बन जाता है परंतु बीबी एन क्षेत्र में अभी तक इस तरह का कोई भी मामला नहीं आया है।

प्रशासन ने अपनी तरफ से अपील भी की है कि अगर कहीं भी 5 से अधिक पक्षी मारे पाए जाते हैं तो इसकी सूचना तुरंत चिकित्सा अधिकारी को दें उन्होंने कहा कि विभाग अलर्ट है। जांच के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोजाना पक्षियों की रैंडम सैंपलिग की जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के देवनगर में गाड़ी की चपेट में आने से लेपर्ड कैट की मौत

Sun Dec 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी शिमला तेंदुए और लेपर्ड कैट को देखे जाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, बीते सप्ताह जाखू में लेपर्ड कैट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आज सुबह पंथाघाटी के साथ लगते देव नगर में एक लेपर्ड कैट के गाड़ी की टक्कर के […]

You May Like

Breaking News