file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

CM ने मंडी में शिवधाम के निर्माण कार्यों का लिया जायज़ा, 40 करोड़ से बनेगा पहला चरण

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, मंडी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी के निकट कंगनीधार में प्रस्तावित शिवधाम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रगति कार्य की समीक्षा की। इस परियोजना का प्रथम चरण लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना का कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इस परियोजना की लागत में वृद्धि से बचा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा नई राहें नई मंजिलें योजना के अन्तर्गत क्रियान्वित की जा रही है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना पूर्ण होने के बाद प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें 12 ज्योर्तिलिंगों की प्रतिकृतियां स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल जुलाई के अन्त तक इस परियोजना के पूर्ण होने का अनुमान है।

मंडी के उपायुक्त अरिंदम चैधरी और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

GSSS आनी में नगर पंचायत अध्यक्षा ने किया सात दिवसीय NSS शिविर का शुभारंभ

Sat Dec 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी उपमंडल मुख्यालय आनी स्थित   राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयंसेवियों के लिए सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ नप आनी की अध्यक्षा  सरसा देवी ने  किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान […]

You May Like

Breaking News