रेफ़ल पंचायत के भवन का MLA विनोद ने किया शिलान्यास, शारडा से रेफ़ल सड़क को पक्की करने की घोषणा, सभी महिला मंडलों को 50-50 हजार देने का ऐलान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

नाचन के विधायक विनोद कुमार ने रविवार को छमयार से नव सृजित हुई रेफ़ल पंचायत के नवनिर्मित भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर रेफ़ल पहुंचने पर विधायक का स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए विधायक विनोद ने रेफ़ल पंचायत के लोगों को नई पंचायत के भवन निर्माण शुरू होने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकास की गति जयराम सरकार में बढ़ेगी घटेगी नही।

उन्होंने कहा कि पंचायतों के विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। इस मौके पर विधायक विनोद ने रेफ़ल पंचायत के सभी पंजीकृत महिला मंडलों को 50 – 50 हजार रुपये, 3 लाख अन्य सम्पर्क मार्गों के लिए, शारडा से रेफ़ल तक सड़क पक्की करने, शारडा में रेन शेल्टर, रेफ़ल स्कूल के लिए 2 कमरे बनाने की घोषणा की।

इस मौके पर रेफ़ल पंचायत प्रधान विमला देवी, उप प्रधान डीडी ठाकुर, सचिव भागी रथ चौहान, डॉ रोशन ठाकुर, ग्राम केंद्र अध्यक्ष भूप सिंह, बूथ अध्यक्ष कश्मीर सिंह, लीला प्रकाश, शक्ति केंद्र अध्यक्ष हेम सिंह, केशव, कृष्ण कुमार समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

बच्चों से मजदूरी करवाना कानूनी संगीन जुर्म- वत्सला चौधरी

Sun Jan 16 , 2022
विधिक साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों को कानूनी बारीकियों से करवाया अवगतविधिक साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों को कानूनी बारीकियों से करवाया अवगत एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत रविवार को ग्राम पंचायत नैहरा में विधिक साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता शिविर […]

You May Like

Breaking News