file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

अर्की में बोले अवस्थी-मनमुटाव छोड़ कर क्षेत्र के विकास के लिए जन प्रतिनिधियों का एक जुट होना आवश्यक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अर्की

विधानसभा क्षेत्र अर्की विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत कुंहर में एक जन-सभा को संबोधित किया । विधायक को स्थानीय जनता द्वारा सम्मानित किया गया। इस जन सभा के मुख्य आयोजक ग्राम पंचायत कुंहर की आदर्श ग्राम सुधार सभा ने भी विधायक अर्की को समानित किया ।


विधायक संजय अवस्थी द्वारा अपने संबोधन में स्थानीय जनता को सन्देश देते हुए कहा कि जनता को आज जागरूक होने की आवश्यकता है । विकास कार्यों में स्थानीय मनमुटाव छोड़ कर क्षेत्र के विकास के लिए एक जुट होना आवश्यक है । जन प्रतिनिधियों से विकास कार्य करवाने के लिए क्षेत्र की जनता को एकजुट और जागरूक होना अति आवश्यक है ।

आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश भर में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है । विधानसभा क्षेत्र अर्की की जनता का जो समर्थन मुझे उपचुनाव में मिला वही अपेक्षा में आगामी विधानसभा चुनावों में स्थानीय जनता से करता हूँ ।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप द्वारा भी कांग्रेस की मजबूती के लिए पंचायत कांग्रेस कुंहर से श्याम लाल को प्रधान और कमलेश कुमारी को ग्राम पंचायत कुंहर महिला कांग्रेस प्रधान नियुक्त किया ।

इस अवसर पर विधायक अर्की द्वारा स्थानीय जन समस्याओं को सुना और स्थानीय तीन महिला मंडलों को 10,000 प्रत्येक महिला मंडल को, दो स्वयं सहायता समूहों को 10 – 10 हजार और ग्राम सुधार सभा को 10,000 की राशि, विधायक ऐच्छिक निधि और समिलटा से जमनी की बैंस सड़क के लिए 1 लाख, काटली सड़क के लिए 50 हजार विधायक निधि द्वारा देने की घोषणाएं की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप, युवा कांग्रेस अर्की कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, रोशन वर्मा, पूर्व प्रधान घड़याच कमलेश कुमारी, पूर्व उप प्रधान घड़याच अमर सिंह, कपिल ठाकुर ,श्याम लाल, बीडीसी सदस्य शशिकांत,युवा कांग्रेस सोलन सचिव सुशील ठाकुर, युवा कांग्रेस अर्की महासचिव भुवनेश्वर, बालक राम, ममता देवी, सुरेश कुमार, सुंदर, आदि मोजूद रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

डलहौजी के गांधी चौक मुख्य बाजार में सुबह 3 बजे भड़की आग ने मचाई भयंकर तबाही, 5 दुकानें जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

Mon Feb 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, डलहौजी पर्यटन नगरी डल्हौजी के गांधी चौक के माल रोड के मुख्य बाजार में सोमवार सुबह करीब 3 बजे भड़की आग ने भयंकर तबाही मचाई। आग की लपटों ने  देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस […]

You May Like

Breaking News