जन्मदिन पर कुलदीप राठौर का सत्ता पक्ष पर अटैक- \’मिशन रिपीट को जनता करेगी मिशन डिलीट\’

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का शनिवार को जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बधाई व शुभकामनाएं देने वाले लोगों का पार्टी मुख्यालय कार्यालय में जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान पार्टी नेताओं व समर्थकों के साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं पार्टी के वरिष्ठम नेता विद्या स्टोक्स व पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद लेने राठौर खुद उनके निजी आवास पहुंचे।  राठौर ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि जो मान सम्मान उन्हें कांग्रेस पार्टी,कार्यकर्ताओं व प्रदेश के लोगों ने दिया है,उसे वह कभी नही भूला सकते।पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं से ही है।उन्होंने कहा कि देश का मजबूती, एकता व अंखडता के लिए हमें एकजुट होकर आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि देश आज गंभीर चुनौतीयों से गुज़र रहा है।आज देश मे बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।राठौर ने कहा कि कोविड 19 के चलते देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गई है।देश की विकास दर निम्न स्तर पर आ गई है।उन्होंने कहा कि आज जो देश जिस दौर से गुजर रहा है,सम्भतः ऐसा दौर देश की आजादी के बाद पहलीं बार आया है।उन्होंने कहा कि इस चुनौती से हमें एकजुट होकर निपटना है।उन्होंने कहा कि उनके लगभग डेढ़ साल के इस कार्यकाल में उन्होंने पार्टी नेताओं को एकमंच पर लाने में सफलता हासिल की है।उन्होंने कहा कि वह अभी एक दिन पहले ही लाहुल स्पीति और कुल्लू जिले का  दौरा करके लोटे है।उन्होंने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखा है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी नेता कार्यकर्ता के पास जाए,न कि कार्यकर्ता नेताओं के पास आये।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जो जोश उन्होंने देखा है वह पार्टी के लिए एक बड़ा शुभ संकेत है।राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए हम सब एक है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बरिष्ठ नेताओं का जो प्यार और सहयोग उन्हें मिल रहा है उसके लिए वह दिल से उनका आभार व्यक्त करते है।उन्होंने विशेष तौर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का आज उन्हें दूरभाष पर शुभकामनाएं देने के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि कोविड 19 के चलते अन्य जिलों से पार्टीजनों से आज यहां नही आने का आग्रह किया था,उन सब के जो संदेश उन्हें दूरभाष व अखबारों से प्राप्त हुए है,उसके लिए वह उनके दिल से आभारी है।पार्टी कार्यालय में इस दौरान विधायक राजेन्द्र राणा,विनय कुमार,विक्रमादित्य सिंह, पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर,अजय बहादुर,करनेश जंग, राम सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिषेक राणा,कई जिलों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष,सेवादल,यूबा कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों के गुच्छे देकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने इस अबसर पर आए सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

\"\"

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सत्तासीन भाजपा जनहित को भूल कर कोरोना जैसी महामारी में भी राजनीति कर रही है। उनके 2022 में मिशन रिपीट के सपने को प्रदेश की जनता मिशन डिलीट में बदल देगी। 

Share from A4appleNews:

Next Post

Sat Aug 29 , 2020

You May Like