ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बिक्रम सिंह ने IGMC शिमला से चण्डीगढ़ PGI के लिए 25 सीटर टैंपो ट्रेवलर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, मरीजों व तीमारदारों को होगा सीधा लाभ 

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला में आईजीएमसी शिमला से चण्डीगढ़ पीजीआई के लिए 25 सीटर टैंपो ट्रेवलर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि इस टैंपो ट्रेवलर से शिमला से पीजीआई चण्डीगढ़ जाने वाले मरीजों के साथ-साथ आम जनमानस को भी आने-जाने की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि यह टैंपो ट्रेवलर सुबह 5.30 बजे आईजीएमसी शिमला से प्रस्थान कर प्रातः 9 बजे पीजीआई चण्डीगढ़ पहुंचेगी वहीं सांय 4 बजे चण्डीगढ़ पीजीआई से वापिस प्रस्थान कर सांय 7.30 बजे शिमला आईजीएमसी पहुंचेगी।


उन्होंने बताया कि इस टैंपो ट्रेवलर में साधारण बस का किराया निर्धारित किया गया है, जो 2.19 प्रति किलोमीटर लिया जाएगा, जिसका एक तरफ का कुल 298 रुपये बनता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 10वीं बैठक में बोले CM- मेगा वाइल्ड लाइफ प्रोजेक्टस करें तैयार, पर्यटन गतिविधियों को दें बढ़ावा

Wed Mar 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य सरकार प्रदेश में वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति सचेत हैं जिसके लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हुई है। यह बात यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि […]

You May Like