CM ने कर्मचारियों को दिए दो तोहफे, उच्च वेतनमान के साथ ही राइडर खत्म, ऐसा आज तक नही हुआ – डॉ पुंडीर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से शिमला में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की है कि सभी सरकारी विभागों में 3 जनवरी को दो साल पूरे कर चुके अनुबंध कर्मचारियो़ को उच्च वेतनमान मिलेगा। इसके साथ ही राइडर खत्म हो जाएगा।

इसके अलावा सभी विभागों में लगे JOA-IT को भी दो साल पूरे होने पर लिपिक का उच्च वेतनमान दिया जाएगा।

ये दोनों घोषणाएं होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नारे गूंजने लगे, कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हमारी राइडर को खत्म करने की मांग पूरी हुई है।

यह दिन प्रदेश कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ा दिन है ख़ुशी का दिन है।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर जी, संगठन मंत्री विनोद सूद, उपाध्यक्ष डॉ आर के मारकण्डे, तीर्था नन्द,ललीता, सहित प्रदेश के सभी जिलों के प्रधान, महामंत्री, कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि ऐसा आज तक नही हुआ कि जो कर्मचारियों ने मांगा, वह सब उनको मिल गया हो। मुख्यमंत्री ने बहुत बड़ा दिल दिखाते हुए कर्मचारियों की हर मांग मानी है।

राइडर पूर्व सरकार ने कर्मचारियों पर लगाया था। इसको भी जय राम सरकार को हटाना पड़ा। हैरानी की बात है कुछ लोग पूर्व सरकार के नेताओं के कहने पर सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं।

इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मचारियों को लाभ होगा और कर्मचारी जय राम ठाकुर के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

डॉ राजन सुशांत ने BBMB, शानन और चंडीगढ़ में मांगा हिमाचल का हक़, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर करें अमल, राज्य को करीब 15 हजार करोड़ दें, मुख्यमंत्रियों को कहा पंगु

Mon Apr 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला BBMB, शानन और चंडीगढ़ में हिस्सेदारी और अपने हक की आवाज न उठाने को लेकर पूर्व सांसद डॉ राजन सुशांत ने प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों और सरकारों को कटघरे में खड़ा कर लिया। उन्होंने सभी को पंगु और मूर्ख तक कह डाला। उनका कहना है कि जब […]

You May Like