शिमला गेयटी थिएटर में ‘बज़म-ए-मुशायरा’ में शामिल हुए राज्यपाल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

दैनिक जागरण समाचार पत्र द्वारा हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित ‘बज़म-ए-मुशायरा’ में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर मुशायरे का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर शायरी का आनंद लिया।


दैनिक जागरण के मुख्य महाप्रबंधक उत्तर भारत मोहेंद्र कुमार ने शॉल व हिमाचली टोपी पहनाकर राज्यपाल का स्वागत। समाचार पत्र के राज्य संपादक नवनीत शर्मा ने इस अवसर पर विख्यात शायरों से परिचय करवाया ।
शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल तथा भाषा, संस्कृति विभाग के सचिव राकेंश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जून में PM मोदी करेंगे बिलासपुर एम्स का उदघाटन, JP नड्डा ने की विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Tue Apr 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर राज्य सभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित परिसर में विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।  इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने […]

You May Like

Breaking News