IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

‘आप’ जो मर्जी प्रयास कर ले हिमाचल में पैर ना जमा पाएगी पार्टी- नंदा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजयुमो शिमला मंडल का प्रशिक्षण शिवर खालिनी में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हितेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस प्रशिक्षण शिवर में अनेकों विषयों को लेकर वक्ताओं द्वारा विस्तृत चर्चा की गई।
इस वर्ग में प्रथम सत्र को भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा और दूसरे सत्र को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर किया।


भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की वर्तमान काल में एक पार्टी के लिए सोशल मीडिया का सदुपयोग अतिमहत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया के माध्यम से कई राजनीतिक दल जनता में भ्रांतियां पहलाने का प्रयास करते है जिसका भाजपा धरातल पर मुकाबला करेगी।
उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया पर जनता को गुमराह कर रही है जैसे भाजपा के एक निष्क्रिय कार्यकर्ता को आप में सदस्य बनना और बताना की वो अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष है। आप जो भी प्रयास कर ले पर वो आपने पैर हिमाचल में जामा नहीं पाएगी।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा की युवा मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश में धरातल पर काम किया हैं और आने वाले समय में भाजयुमो एक लाख युवाओं का सम्मेलन करने जा रही है, इसको लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है।
भाजपा शिमला मंडल के अध्यक्ष हितेश शर्मा ने कहा की युवा मोर्चा शिमला मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज संपन्न हुआ, प्रशिक्षण शिवर से कार्यकर्ता को नई ऊर्जा मिलती है और समय समय पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग से शिक्षित होता है।
प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण का आधार है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने इन्दौरा में 161 करोड़ की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

Tue Apr 19 , 2022
इन्दौरा में अग्निशमन उप-केन्द्र एवं सुघ भटोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बडुखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा एप्पल न्यूज़, इंदौरा कांगड़ामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के […]

You May Like

Breaking News