IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा- दूसरे दिन सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया वाकआउट, बोले- अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने का नहीं दिया समय

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

विपक्ष के अन्य सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने की अनुमति न मिलने पर सदन में हंगामा और नारबाजी शुरू हो गई। मुख्यमंत्री जैसे ही चर्चा का जवाब देने उठे तो कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर गए।

विपक्ष के नेता मुकेश ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के लिए केवल चार घंटे का कम समय दिया गया. विपक्ष के 17 विधयको को बोलने का मौका नहीं दिया गया।

सरकार से हर वर्ग परेशान है. महंगाई बेरोजगारी, माफियाराज जयराम सरकार में दन दना रहा है. अविश्वास प्रस्ताव के बाद मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस नेता आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों को अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के लिए बहुत कम समय दिया गया. एक तिहाई बहुमत के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया गया लेकिन विपक्ष के 23 विधायकों को इस पर बोलने का समय नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा की विपक्ष के साथ यह सरकार जनता का विश्वास भी खो चुकी है. विपक्ष की आवाज़ को सदन में सुना नहीं गया जिसके बाद वाकआउट किया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

सिरमौर जिले के सराहां में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Thu Aug 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। इस अवसर पर बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहंेगे।प्रवक्ता ने बताया कि जिला कांगड़ा का जिला स्तरीय समारोह धर्मशाला […]

You May Like

Breaking News