NPS कर्मचारियों के अनशन में शामिल हुए विक्रमादित्य, बोले- सरकार फिजूलखर्ची बंद कर कर्मचारियों को दें OPS, सत्ता में आते ही बहाल करेंगे पुरानी पेंशन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एनपीएस कर्मचारी लगातार ओल्ड पेंशन की बहाली को लेकर प्रदेश भर में क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं इस बीच में कांग्रेस नेताओं का कर्मचारियों को समर्थन मिल रहा है।

इसी कड़ी में आज शिमला में कांग्रेस विधायक और महासचिव विक्रमादित्य सिंह कर्मचारियों के साथ अनशन पर बैठे और सत्ता मे आने पर ओल्ड पेंशन योजना को लागू करने का दावा किया।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। मुख्यमंत्री अगर फिजूलखर्ची कम करेंगे तो कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन दी जा सकती है ।

कांग्रेस पार्टी ने भी सभी आर्थिक विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने के बाद ओल्ड पेंशन को लागू करने का निर्णय लिया है।

इसके लिए प्रदेश के खजाने में कोई ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा लेकिन जयराम सरकार कर्मचारियों को पेंशन देने की मंशा ही नहीं रखते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

गुड़िया के नाम पर BJP की बनाई हेल्पलाइन हुई 'हेल्पलेस'- मंडी में खाली सिलेंडर से महिलाएं करेंगी PM मोदी का स्वागत -अल्का लांबा

Sat Sep 10 , 2022
हर विधान सभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री का घेराव, , शिकायतों पर नहीं हुईं सुनवाई, भाजपा ने घोषणपत्र में किए वादे नहीं किए पूरे एप्पल न्यूज़, शिमला चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी का महिला विंग भी एक्टिव मोड़ में आ गया है।महिला कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र में […]

You May Like

Breaking News