गुड़िया के नाम पर BJP की बनाई हेल्पलाइन हुई ‘हेल्पलेस’- मंडी में खाली सिलेंडर से महिलाएं करेंगी PM मोदी का स्वागत -अल्का लांबा

हर विधान सभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री का घेराव, , शिकायतों पर नहीं हुईं सुनवाई, भाजपा ने घोषणपत्र में किए वादे नहीं किए पूरे

एप्पल न्यूज़, शिमला

चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी का महिला विंग भी एक्टिव मोड़ में आ गया है।महिला कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का घेराव करने की रणनीति बना ली है।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने भाजपा सरकार पर महिलाओं का शोषण और घोषणापत्र में किए गए वादों को पुरा न करने के आरोप लगाएं हैं।

अल्का लांबा ने कहा कि गुड गवर्नेस की भाजपा सरकार बात करती है दूसरी तरफ एक आईएएस अधिकारी की सरकार में सुनवाई नहीं हो रही है जिसको लेकर अधिकारी ने राज्यपाल को पत्र भी लिखा है।

गुड़िया हेल्पलाइन हेल्पलेस हो गई है।8400 महिलाओं ने शिकायत दर्ज की लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।

भाजपा के घोषणापत्र में महिला किसान विधेयक,हर जिले में महिला थाने खोलने, पुलिस में 33 फ़ीसदी महिलाओं को भर्ती करने,सशक्त महिला योजना के लागू करने के वादे किए थे लेकिन जब भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर महिलाओं से पूछा कि कितने नंबर देंगे तो जीरो नंबर दिए हैं।

धरातल पर एक भी घोषणा पुरी नहीं हुईं है जिसको लेकर अब महिलाएं मुख्यमंत्री का घेराव करने का मन बना चुकी हैं। कांग्रेस के समय में 400 का सिलेंडर आज 11 सौ के पार हो चुका है।

उज्जवला योजना के तहत मिला सिलेंडर दोबारा भरवा पाना मुश्किल हो गया है। प्रधान मंत्री के मंडी रैली में भी महिलाएं उज्जवला योजना के खाली सिलेंडर वापिस लौटाने के लिए पहुंचेगी जिसका कांग्रेस पार्टी समर्थन करेगी।

कॉन्ग्रेस पार्टी ने 10 गारंटी दी है उसमें एक गारंटी महिलाओं को 1500 रुपये देने की भी जिसको लेकर हर घर लक्ष्मी अभियान के माध्यम से एक फार्म हर घर तक पहुंचाया जाएगा जिसमें दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने से महिला 1500 रुपये की गारंटी की पात्र हो जाएगी।

सरकार आने पर उसके खाते में पैसे डाले जाएंगे।11 सितंबर को महिला कांग्रेस के दो बड़े सम्मेलन होंगे।

रामलाल ठाकुर बिलासपुर क्षेत्र में और मुकेश अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के सम्मेलन आयोजित करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी कॉलेज में जल्द भरो खाली पद, SFI ने प्राचार्य के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन

Sat Sep 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी आनी के हरिपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सहित  टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को जल्द भरन.छात्रों की सुबिधा के लिए छात्रावास बनाने तथा कॉलेज में बस पास काऊंटर खोलने सहित अन्य क़ई मांगों को लेकर कॉलेज एसएफआई इकाई ने शनिवार को […]

You May Like

Breaking News