सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल में 2.96 करोड़ मूल्य की अवैध शराब जब्त

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि विधान सभा चुनावों के अन्तर्गत लागू की गई आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकाबंदी के दौरान आज एक लाख रुपये की नकदी जबकि लगभग 417766 रुपये मूल्य की 1446.530 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा अवैध बीयर जब्त की गई।


उन्होंने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 2 करोड़ 91 लाख 68 हज़ार 629 रुपये मूल्य की 59067.328 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई।
अब तक पुलिस, आयकर, उद्योग, तथा कर एवं आबकारी विभागों द्वारा की गई संयुक्त नाकेबन्दी के दौरान कुल 31 करोड़ 25 लाख 91 हज़ार 542 रुपये मूल्य की अवैध शराब, नकदी, नशीले पदार्थ आदि जब्त करने के अतिरिक्त जुर्माना वसूल किया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर, रिवाज नहीं भाजपा सरकार बदलेगी- प्रतिभा सिंह

Fri Nov 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर जोरों से चली है। प्रदेश में भाजपा रिवाज बदलने की बात बार बार कह रहे है, जबकि लोगों ने भाजपा सरकार को बदलने का पूरा मन बना लिया है। मनाली व […]

You May Like

Breaking News