file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

शिमला में जुगर, धरेच व चियोग में अध्यापकों व विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुगर, धरेच एवं चियोग मे अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक, सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के नोडल अधिकारी दिलीप वर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत निर्वाचन प्रक्रिया में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से 62- कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र में लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव-2022 के इस लोकतंत्र के महापर्व में सभी को हिस्सा लेना चाहिए।

 मत का प्रयोग करना हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। बेहतर सरकार चुनने के लिए जरूरी है कि सभी मतदान करें। मत का प्रयोग किसी के दबाव या लालच में आकर नहीं करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि मताधिकार वह शक्ति है जिसे इस्तेमाल कर अगले पांच साल के लिए अपनी सरकार का निर्वाचन कर सकते हैं। ऐसे में हम सभी के मतदान करने की महत्वपूर्ण भूमिका है। शत-प्रतिशत मतदान ही सुदृढ़ लोकतंत्र का स्तंभ है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों से भी प्रतिज्ञा करवाई गई कि वे सभी बर्जुर्गों ,युवाओं और महिलाओं को चुनाव में बढ़-चढ़ भाग लेने के लिये प्रेरित करेगें।

उन्होंने आगे कहा कि इस बार  80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को  घर पर ही मतदान की सुविधा  प्रदान की जा रही है, जो आजकल जारी है l

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जूगर की प्रधानाचार्या  लता सैनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धरेच के प्रधानाचार्य डॉ संदीप चौहान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग की प्रधानाचार्या  सुनीता कुमारी, प्राध्यापक, अध्यापक, पाठशाला  प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्य, स्थानीय महिलाएं, अन्य कर्मचारी व छात्र उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल, मुख्यमंत्री व प्रतिभा सिंह ने "गुरु नानक देव" जयन्ती पर दी बधाई

Tue Nov 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरु नानक देव जी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गुरु पर्व सिक्खों का पवित्र त्यौहार है, जिसे सिक्खों के प्रथम […]

You May Like

Breaking News