file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल में विधायक तय करेंगे “होली लॉज” के साथ जाना है या किसी और के, जिम्मेदारी संभालने को हैं तैयार- प्रतिभा सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है।

मुख्यमंत्री को लेकर किए गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि चुने हुए विधायक ही अपने नेता को चुनेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक ही यह तय करेंगे कि उन्हें होली लॉज के साथ जाना है या किसी और नेता के साथ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कांग्रेस में कोई लड़ाई नहीं है।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश का विकास के लिए बेहतरीन काम किया। जनता आज भी वीरभद्र सिंह के साथ चलना चाहती है।

उन्होंने कहा कि चुनावों में भी वीरभद्र सिंह के नाम और काम पर पार्टी को वोट मिले। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी वीरभद्र सिंह के नाम पर जनता को विश्वास है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आकर वीरभद्र मॉडल को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल चुनाव- आज खुलेगा 412 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा, हर दिल में धुकधुकी- कांग्रेस जीतेगी या भाजपा

Thu Dec 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में 14वीं विधानसभा के चुनाव के लिए 12 नवंबर को डाले गए वोटों की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने प्रदेशभर में 68 मतगणना केन्द्र स्थापित किए हैं जहां कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की जाएगी। सबसे पहले […]

You May Like

Breaking News