नशा निवारण में आगे आएं युवा मंडल- विवेक चहल

तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

नेहरू युवा केंद्र किन्नौर के तत्वावधान में तीन दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया।
उन्होंने संवाद, वार्ता और जनसम्बोधन के महत्व विषय पर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा निवारण में किन्नौर को अग्रणी जिला बनाने में युवक मण्डलों की अहम भूमिका है। उन्होंने साइबर क्राइम के विषय में भी युवाओं को जागरूक किया।


इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जिला के युवाओं को विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षित कर उनमें नेतृत्व की भावना उजागर करना है।

उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम में युवती मंडल पंगी, युवक मंडल पानवी, बटुरी, काचे, सुंगरा, बारंग, शोंग, पूह सहित विभिन्न युवक मंडलों के 40 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस दौरान आत्मा उप निदेशक बलवीर ठाकुर ने कृषि सम्बन्धी और देवराज नेगी ने युवा मंडल सम्बन्धी विषयों पर युवाओं को प्रशिक्षित किया।
इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक केवल गिरी महंत सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला जिला में 50 उम्मीदवारों ने लड़ा विधानसभा चुनाव, 7 जनवरी तक जमा करवाए चुनाव व्यय खर्चों का ब्यौरा- श्रवण मांटा

Tue Jan 3 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलाविधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जिला शिमला के सभी उम्मीदवारों के चुनावी व्यय खर्चों के ब्यौरे को लेकर गत दिनों उपायुक्त कार्यालय शिमला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता चुनाव आयोग से तैनात राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्रवण मांटा ने की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News