file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा- “डिनोटिफाई” किए संस्थानों पर चर्चा, पक्ष-विपक्ष में तीखी नोक झोंक के बाद विपक्ष का “वाकआउट”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन आज सदन की कार्यवाही के शुरू में प्रश्नकाल शुरू होने से पहले विपक्ष ने नियम 67 के तहत सरकार के द्वारा डिनोटिफाई किए गए संस्थानों पर चर्चा मांगी जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया।

चर्चा के दौरान सदन में पक्ष विपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिली लेकिन जब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चर्चा के बाद जवाब देने लगे तो असंतुष्ट विपक्ष सदन से नारेबाजी करता हुआ बाहर चला गया।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही दूसरे दिन ही बिना सोचे समझे बिना रिव्यु किए 900 से अधिक संस्थानों को बंद कर दिया जो कि सही नहीं है। सरकार ने गलत परंपरा की शुरुआत की है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि 5 सालों बाद जब हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी तो 11 दिसंबर के बाद लिए गए सभी फैसलों को रिव्यू किया जा सकता है। भाजपा सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठा रही है। उनकी यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

वन्ही इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पहले अध्यापकों व पैसो की व्यवस्था करेंगे उसके बाद स्कूल खोलेंगे। आने वाले समय में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएंगे। जहा जरूरत है वहां संस्थान खोले हैं।

सीएम ने कहा कि हम सेवा भाव से आएं है। विपक्ष बिना तर्क के सदन में बात कर रहे थे। सीएम ने जयराम के पांच सालों के फैसलों के रिव्यू करने के जवाब में कहा की हम ऐसा कोई फैसला नहीं करेंगे। इसे निर्णय किए जाएंगे जो जनता के दिलों पर राज करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राजभवन पहुँचे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से बोले राज्यपाल, नशे के विरुद्ध जागरूकता में आगे आएं

Wed Mar 15 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य आयुक्त अमरजीत शर्मा ने राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छात्रों में चरित्र निर्माण और कौशल विकास के दृष्टिगत बेहतर कार्य कर रहा है और उनमें […]

You May Like

Breaking News