नाबार्ड ने हिमाचल की 25 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 10273.82 लाख रुपये किए स्वीकृत- विक्रमादित्य सिंह

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया है कि आरआईडीएफ के तहत राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक ,नाबार्ड ने प्रदेश की 25 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 10273.82 लाख रुपये स्वीकृत किए है।

उन्होंने कहा है कि आगामी 30 दिनों के भीतर इन सड़क परियोजनाओं को अंतिम रूप देकर इन पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां एक बयान में कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और इनके रखरखाव के प्रति गम्भीर हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास और इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना उनका प्रमुख लक्ष्य भी हैं। इसके लिए प्रदेश में सड़क निर्माण व उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि सड़क व अन्य विकास कार्य तय सीमा निश्चित समय पर पूरे हो इसके हर संभव प्रयास किये जाएंगे।

उन्होंने इन सड़क निर्माण के लिये नवार्ड के अधिकारियों विशेष तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है जिनके प्रयासों से 25 ग्रामीण सड़कों के निर्माण को यह राशि स्वीकृत की गई हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

MC चुनाव से पहले शिमला शहर की सड़कों की टारिंग के लिए CM ने 10 करोड़ किए जारी, बोले-चुनाव के लिए हमेशा रहते हैं तैयार

Tue Mar 28 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपए की राशि जारी की है इस राशि से शहर की सड़कों की टायरिंग की जाएगी। शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा की तरफ से शहर की खस्ता हाल सड़कों को ठीक करने के लिए […]

You May Like

Breaking News