नगर निगम शिमला के चुनाव का ऐलान, 2 मई को “मतदान” 6 को “परिणाम” शिमला क्षेत्र में “आदर्श आचार संहिता” लागू

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

निर्वाचन आयोग ने नगर निगम शिमला के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही एमसी पालमपुर के वार्ड नंबर दो में उप चुनाव का शेड्यूल भी जारी किया है। इसी के साथ ही नगर निगम शिमला क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है

जारी शेड्यूल के अनुसार 13, 17 और 18 अप्रैल को सुबह 11: 00 से 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी।

21 अप्रैल को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 21 अप्रैल को ही चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

मतदान केंद्रों की सूची 13 अप्रैल या इससे पहले तैयार की जाएगी। चुनाव के लिए मतदान 2 मई को सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक होगा।

4 मई को वोटों की गिनती के बाद नगर निगम मुख्यालय में चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया 6 मई तक पूरी की जाएगी।

इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त अनिल कुमार खाची की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कर एवं आबकारी विभाग ने चार "फर्जी फर्म" की चिन्ह्ति, तीनों फर्जी फर्मों के मालिक ""गुजराती"

Tue Apr 4 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, युनूस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा फर्जी कम्पनियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत विभाग की आर्थिक सतर्कता इकाई ने चार फर्जी फर्मों (प्रतिष्ठानों) की पहचान की है। आधार कार्ड विवरण के अनुसार इन फर्मों […]

You May Like

Breaking News