IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

दुःखद- बिलासपुर कॉलेज होस्टल में छात्र ने लगाया फंदा, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के होस्टल में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान चमन लाल (20) पुत्र रघुवीर निवासी मैहल्लां के तौर पर हुई है।

पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर युवक के परिजनों को भी अवगत करवाया गया है। साथ फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक चमन रविवार को ही कॉलेज होस्टल में पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि इस युवक ने होस्टल के कमरे में पंखे के साथ रस्सी से फंदा लगा लिया। इसकी जानकारी होस्टल के ही छात्रों द्वारा कॉलेज प्रशासन को दी गई।

सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।उधर पुलिस सुसाइड नोट की भी तलाश कर रही है। वहीं, डीएसपी (हेडक्वार्टर) राजकुमार भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। छात्र बीसीए फाइनल ईयर का छात्र बताया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

Fire- मंडी चलती कार ने अचानक पकड़ी आग, 2 सवारों ने गाड़ी से बाहर निकल बचाई जान, हुए धमाके

Mon Feb 7 , 2022
अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुँची आग पर पाया काबू , लेकिन देखते ही देखते कार का अगला हिस्सा जलकर हुआ राख 2 लाख की क्षति एप्पल न्यूज़, गोहर संजीव कुमार उपमंडल गोहर के चैलचौक सब्जी मण्डी के बाहर एक निजी कार (HP32A2277) के अगले हिस्से ने अचानक आग […]

You May Like

Breaking News