राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 6 सेक्टर ने बांटा शिमला, ट्रैफिक में अतिरिक्त जवान होंगे तैनात

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर राजधानी में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवानों की व्यवस्था की गई है वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए शिमला शहर को छह मुख्य सेक्टर में बांटा गया है।

एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए प्लान तैयार किया गया है।

एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान शिमला शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।

सड़कों में वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए शोघी, टूटू और छराबड़ा के 3 पॉइंट से वाहनों को व्यवस्थित रूप से शहर में प्रवेश दिया जाएगा।

इस दौरान बाहरी राज्य से आने वाले वाहनों मुख्यता पर्यटकों के वाहनों के लिए भी व्यवस्थित एंट्री सुनिश्चित की जाएगी । उन्होंने बताया कि जरुरत पड़ने पर भारी मालवाहक वाहनों को केवल रात्री मे ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

VIP सुरक्षा के दृष्टिगत एक बटालियन से अधिक पुलिस बल तैनात किया जाएगा वहीं ट्रैफिक कंट्रोल के लिए भी 100 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल को अस्तित्व में लाने और अलग राज्य बनाने में डॉ. परमार का बहुत बड़ा योगदान - रोहित ठाकुर

Sun Apr 16 , 2023
शिक्षा मंत्री ने रिज मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर यहाँ ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने […]

You May Like

Breaking News