file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

साजिश- CM सुक्खू को क्यों दिल्ली से आ रहे बड़े- बड़े पत्रकारों के फ़ोन…?, CM का बड़ा बयान-“हमारी सरकार को बदनाम करने की हो रही कोशिश”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

एचआरटीसी कर्मचारियों के वेतन में देरी के चलते सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जल्द ही हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को वेतन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार व्यवस्था ठीक करने में जुटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि अपनी सरकार के दौरान आखिर ड्राइवर-कंडक्टर का तीन साल का ओवरटाइम क्यों नहीं दिया?

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों का आधा ओवर टाइम दे दिया है, जबकि सरकार बचा हुआ ओवर टाइम भी जल्द देगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें सुबह के वक्त से ही दिल्ली के बड़े पत्रकारों के फोन आ रहे हैं। बड़े पत्रकार एचआरटीसी (HRTC) कर्मचारियों के वेतन के बारे में सवाल पूछ रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ साजिश की जा रही है। कुछ लोग उनकी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारी निगम के तहत आते हैं, जबकि सरकार के तहत आने वाला कोई भी ऐसा कर्मचारी नहीं है जिसका वेतन अब तक नहीं दिया गया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने का काम कर रही है। आने वाले पांच साल में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा और 10 साल के अंदर हिमाचल प्रदेश पूरे देश का सबसे अमीर और समृद्ध राज्य बन कर उभरेगगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सालों से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को हर महीने की 15 तारीख के बाद ही तनख्वाह मिलती आई है। जल्द ही इस महीने की तनख्वाह भी दे दी जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार हरित उद्योग के विकास पर व्यय करेगी 4000 करोड़, CM ने पर्यटन परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया बल

Thu Jun 15 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार देर सायं यहां एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से राज्य में चल रही विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता है, ताकि लोगों को […]

You May Like

Breaking News