file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

भारी बारिश के कारण 24 घंटो में 7 लोगों की मौत, 3 NH समेत 736 सड़कें बंद, सभी DC को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में 2 दिनों से हो रही भारी बारिश से तबाही मची हुई है। बीते 24 घंटो में भारी बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन से तीन एनएच समेत 736 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई है जबकि 7 लोगों की इस दौरान मौत भी हो चुकी है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कल तक भारी बारिश की चेतावनी दी है जिसे देखते हुए सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।

सरकार में राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बीते कल से हो रही भारी बारिश के कारण प्रदेश के अलग अलग जिलों से नुकसान की खबरें आ रही है।

अगले 24 घंटो में भी भारी बारिश की संभावना है जिसे देखते हुए सरकार ने सभी जिला उपायुक्तो को अलर्ट पर रहने के आदेश दे दिए हैं। भारी बारिश के कारण प्रदेश को करोडों रूपए का नुकसान हुआ है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान ग्लेशियर पर फिसले दोनों श्रद्धालुओं के शव बरामद, यात्रा पर रोक, अब तक 6 की मौत

Sun Jul 9 , 2023
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी -जिला कुल्लू के उपमंडल निरमंड की दुर्गम श्रीखंड यात्रा जहां भारी बारिश के कारण प्रशासन के द्वारा आगामी दो दिनों तक रोक दी गई है। वहीं बीते दिन ही मध्यपदेश के एक श्रद्धालु की भी यात्रा के दौरान मौत हुई है। इसके अलावा जत्थे में […]

You May Like

Breaking News