खत्म हो मंदिरों में VIP कल्चर, पैसा देकर दर्शन करने की व्यवस्था दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार वापस ले फ़ैसला- जयराम ठाकुर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

देवभूमि में देवी देवताओं के दर्शन के लिए शुल्क रखना सर्वथा अनुचित

एप्पल न्यूज, शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए शुल्क का प्रावधान किए जाने का फ़ैसला सर्वथा अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इस फ़ैसले को तुरंत वापस ले।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और देव भूमि में देवी-देवताओं के दर्शन के लिये 1100 रुपये का शुल्क लगाना औचित्यपूर्ण नहीं हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “मंदिर में आने वाले लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना और दर्शनार्थियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करना सरकार का कर्तव्य है। वह किसी श्रद्धालु के साथ भेदभाव नहीं कर सकती।”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की आय बढ़ाने के और भी उपाय है। जिसे सरकारें करती रहती हैं लेकिन इस तरह से आय के साधन बढ़ाने का यह सरकारी फ़ैसला ग़लत है।

उन्होंने कहा कि सरकार मंदिरों के आस-पास के इंफ़्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाती है। जिससे मंदिरों और शक्तिपीठों में दर्शनार्थी आते हैं और पर्यटन स्वतः बढ़ता और प्रदेश की आय में वृद्धि होती है। यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देव भूमि है। हमारे मंदिर और शक्तिपीठ ही हमारी पहचान हैं। आज माता चिंतपूर्णी में वीआईपी दर्शन शुल्क लगा दिया, आगे किसी और मंदिर में लगा देंगे।

यह ग़लत परंपरा है और देवभूमि हिमाचल में हम इसे नहीं चलने देंगे। मंदिरों से पर्यटन की गतिविधियां संचालित होती हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, उनके आवागमन से ही प्रदेश पर्यटन को लाभ मिलता है।

इसलिए सरकार आय के साधन बढ़ाने के अन्य विकल्पों पर गौर करे। प्रदेश के देव स्थानों में वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क लगाने की बजाय श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने ननखड़ी, ठियोग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लिया नुकसान का जायजा, हर क्षतिग्रस्त घर के लिए 1-1 लाख राहत राशि देने के निर्देश

Thu Aug 10 , 2023
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहरमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में बारिश से हुए भारी नुकसान का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें आपदा से अवरुद्ध हुई सड़कों, बाधित पेयजलापूर्ति, मकानों को पहुंचे नुकसान के बारे में अवगत कराया। ग्राम पंचायत ननखड़ी में […]

You May Like

Breaking News