IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

हादसा- चंबा में सड़क निर्माण में हुआ भूस्खलन, एक की मौत एक घायल

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चंबा

चंबा में एक दर्दनाक हादसे में सड़क निर्माण के दसुरां हुए भूस्खलन में एक मजदूर की मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है.

जानकारी के अनुसार हादसा भरमौर क्षेत्र की ग्रीमा- खनी खड्ड सड़क पर दोपहर बाद करीब 3:30 बजे उस समय हुआ जब मजदूर सड़क पर मरम्मत कार्य मे लगे थे. कि अचानक पहाड़ी दरक गई. जिसे गिरे पत्थरों की चपेट में दो मजदूर आ गए.

हादसे में दीपेंदर पुन नेपाली मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भरमौर मुहाल दपोटा के किशोरी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज चम्बा ले जाया गया है.

सूचना पर प्रशासन ने मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और मृतक के आश्रितों को 25 हज़ार रुपये की फौरी राहत प्रदान की.

Share from A4appleNews:

Next Post

बांस उत्पादकों के लिए प्रदेश सरकार बनाएगी सोसायटी, प्रोडक्ट बेचने के लिए हाईवे पर बनेंगे SHG स्टॉल- धर्माणी

Mon Feb 26 , 2024
एप्पल न्यूज, घुमारवीं  प्रदेश में बांस उत्पादकों के लिए प्रदेश सरकार एक सहकारी सभा बनाएगी। ताकि उनके द्वारा निर्मित प्रोडक्ट्स को मार्केट में पहचान मिल सके और उनकी आर्थिकी में भी बेहतर सुधार हो सके। यह बात शनिवार को घुमारवीं में जाइका वानिकी परियोजना द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को […]

You May Like

Breaking News