IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

NSUI हिमाचल में वितरित करेगी एक लाख मास्क

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हिमाचल प्रदेश NSUI के मिशन 1 लाख मास्क के बारे जानकारी देते हुए NSUI राज्याध्यक्ष छतर ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के दिशानिर्देश से कोरोना लॉकडाउन की इस संकटपूर्ण घड़ी में मानवसेवा एवं राष्ट्रसेवा में अपना योगदान देते हुए प्रदेश NSUI के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक लाख होम मेड मास्क बनाकर प्रदेश भर में लोगों को वितरित करेगें।

\"\"

छतर ठाकुर ने जानकारी दी कि NSUI द्वारा ये मुहीम 21 अप्रैल को शुरू की गई है और अप्रैल की 30 तारीख तक चलेगी। प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर ने संगठन की उन छात्रा कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद व आभार व्यक्त किया जो अपने घरों पर ही खुद होम मेड मास्क सिल कर एक लाख मास्क मिशन को सफल बनाने में सहयोग कर रही है।
NSUI के राज्य संगठन महासचिव मनोज चौहान ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कई पदाधिकारी व् कार्यकर्त्ता प्रदेश के अलग अलग स्थानों में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान कर लगातार सहायता प्रदान कर रहे हैं। इससे पूर्व एनएसयूआई के छात्रों ने बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सफाई कर्मचारियों को समान्नित कर उन्हें भी मास्क व् सैनीटाइज़र वितरित किये। महासचिव मनोज चौहान ने कहा की एनएसयूआई के छात्र मिशन 1 लाख मास्क के अंतर्गत प्रदेश भर के लोगों को न केवल मास्क ही वितरित कर रहे हैं बल्कि लोगों को कोरोना संक्रमण को रोकने में लॉकडाउन के नियमों का पालन करने व सोशल-डिस्टेनसिंग के महत्व बारे जागरूक भी कर रहे है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अभी तक 9.68 लाख मास्क निर्मित, बिंदल ने सीएम के समक्ष रखी समस्याएं

Fri Apr 24 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की वीडियो कंफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में कोरोना महामारी से निपटने के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई। […]

You May Like

Breaking News