सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

सोलन के कलाघट में सड़क हादसा 3 की मौत

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

सोलन के जौणाजी सड़क पर कालाघाट के पास एक दर्दनाक कार हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक कार (एच पी 64ए- 1752) अंनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक का क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह चारों युवक सोलन से जौणाजी की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना घायल युवक ने पुलिस को दी।घायल युवक और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस से घायल युवक और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसा गुरुवार रात करीब 12.30 बजे हुआ। 2 युवक जौणाजी के समीप कोटला के रहने वाले और 2 नालागढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


मृतकों की पहचान 24 वर्षीय संजय, 22 वर्षीय तनु और 23 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वहीं 21 वर्षीय रजत का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में किया जा रहा है

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने किया नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का दौरा

Tue Jul 11 , 2017
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज चंडीगढ़ स्थित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र (डीडीआरसी) का दौरा किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद किया और केन्द्र में उपचाराधीन व्यक्तियों के उपचार के लिए अपनाई जा रही तकनीक और रणनीति के बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने केन्द्र […]

You May Like

Breaking News