file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

PWD को आपदा से अब तक 300 करोड़ का नुकसान, बैली ब्रिजीज के लिए CM ने दिए 20 करोड़, “केंद्र से एक पैसा भी नहीं मिला”- विक्रमादित्य

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बैली ब्रिजीज के लिए 20 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं ताकि आपदा के समय निपटने के लिए तत्परता दिखाई जा सके।
प्रदेश में अब तक 82 सड़कें बंद हैं जिनमें से करीब 38 सड़कों को आज शाम तक खोल दिया जायेगा।

अब तक प्रदेश में लोक निर्माण विभाग को 300 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान पुलों और सड़कों का हुआ है।
उन्होंने बताया कि पद्धर में 8 शव निकाले जा चुके हैं। प्रभावितों को 50 हजार रुपए फौरी राहत के रूप में दिए जा रहे हैं।


समेज में अतिरिक्त पोकलेन मशीनें तैनात की गई है। अभी 5 पोकलेन और जेसीबी काम में लगी हैं। शिमला जिला में 6 शव मिल चुके हैं जबकि 30 अभी भी लापता है। सभी टीमें मिलकर काम कर रही हैं और जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीएम से बात कर साडा और टीसीपी नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। और नदी तटों से 10 मीटर तक कोई निर्माण न हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
30 करोड़ रुपए की 200 मशीनें हाल ही में खरीदी है जिन्हे अलग अलग क्षेत्रों में भेजा गया है। जरूर हुई तो और भी मशीनें खरीदी जाएगी।
पहाड़ी क्षेत्रों में 100 से 200 आबादी वाले गांव को भी प्राथमिकता के साथ सड़कों से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र से NDRF के तहत कोई सहयोग नहीं मिला है। जबकि हिमाचल के चार सांसद भाजपा के हैं वे प्रधानमंत्री से मिलकर प्रदेश के लिए राहत और आर्थिक पैकेज दिलाए ताकि राहत दिलाई जा सके।
समेज के प्रभावितों को किसी अन्य जगह शिफ्ट करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं इसकी जिम्मेदारी डीसी शिमला को दी गई है। रिपोर्ट बनाने के बाद उन्हें जमीन दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

24 घंटे में हिमाचल के 5 जिलों में "फ्लैश फ्लड" का अलर्ट, 7 से फिर भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया "ऑरेंज अलर्ट" जारी

Mon Aug 5 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल में दो दिनों से बारिश में कुछ कमी आई है लेकिन अब मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान शिमला, मंडी, चंबा कांगड़ा, सिरमौर में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में सात अगस्त तक हल्की से दरम्यानी ओर उसके बाद 7 अगस्त […]

You May Like

Breaking News