IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सुक्खू के हरियाणा दौरे के बाद भाजपा के चुनावी प्रचार को बल मिला- संदीपनी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला, भाजपा प्रवक्ता संदीप भारद्वाज ने हरियाणा जीत के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का ध्यानवाद किया। 

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री सुक्खू के हरियाणा दौरे के बाद भाजपा के चुनावी प्रचार को बल मिला जब हरियाणा की जनता को पता चल गया की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा दी गई सभी 10 गरंटियां हवा हवाई है।

हिमाचल प्रदेश की जनता ठगा महसूस कर रही है और हरियाणा की जनता समझ गई थी की कांग्रेस के सभी चुनावी स्टंट बस जनता को गुमराह करने वाले चुनावी हथकंडे थे। 

संदीपनी ने कहा की महिलाओं के लिएः हर महीने 2000 रुपये भत्ता, 18 से 60 साल तक की महिलाएं इसकी पात्र होंग।

अगर इस गारंटी की हिमाचल में जांच की जाए तो हिमाचल की एक भी महिला को मुख्यमंत्री द्वारा 1500रु देने का वादा पूरा नहीं किया गया।

हिमाचल में सरकार ने इतने रूल बना दिए है की जिन महिलाओं को कुछ मिल भी रहा था वो भी बंद हो गया। 

कांग्रेस ने  500 रुपये सिलेंडर के लिए अलग से देने की बात की थी पर वह भी सच्चाई से परे है। किसानों के लिएः एमएसपी का कानूनी गारंटी, फसलों का तत्काल मुआवजा, पर हिमाचल में किसान आज तक अपनी फसल के दाम भी तय नहीं कर पाए है। हरियाणा में।

युवाओं के लिएः भर्ती विधान के तहत 2 लाख पक्की नौकरियां, नशा मुक्त प्रदेश पर हिमाचल में 5 लाख नौकरी देने वाले नौकरी छीनने वाले बन गए और नशा तो हिमाचल प्रदेश में बढ़ता दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस के नेता खुद ही नशे के सौदागर बन गए है। पिछड़ों के लिएः जातिगत सर्वे, क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपये तक यह भी झूठ। सामाजिक सुरक्षाः बुर्जुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को छह हजार रुपये महीना पेंशन।

पुरानी पेंशन की बहाली। हिमाचल में भी यह सब वादे फेल। परिवार के लिएः 300 यूनिट तक बिजली फ्री, 25 लाख तक का फ्री इलाज। हिमाचल में हिम केयर आयुष्मान बंद, मुफ्त बिजली भी वापिस लेने का काम। 

उन्होंने कहा की कांग्रेस के मुख्यमंत्री, मंत्री, सीपीएस, प्रदेश अध्यक्ष, ओ एस डी, मीडिया सलाहकार, कैबिनेट रैंक वाले मित्र सब झूठे है और इनके झूठ के कारण कांग्रेस को पूरे देश में अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

तकनीकी शिक्षा मंत्री धर्माणी ने कर्नाटक के CM सिद्धरमैया व मंत्रियों से की भेंट

Wed Oct 9 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को हिमाचल में हाइड्रो पावर परियोजनाओं में निवेश के लिए आमंत्रित किया।उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित होने की […]

You May Like

Breaking News