file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

गौतम अदाणी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, प्रतिभा सिंह बोली- आरोप गंभीर हो JPC जांच

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने अमेरिका में  गौतम अदाणी के खिलाफ उच्च मूल्य वाले सौर ऊर्जा अनुबंधों को हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 2,236 करोड़ की घूस देने के आरोप पर अरेस्ट वारंट जारी होने को गंभीर बताते हुए कहा है कि कांग्रेस पहले से ही देश में अदाणी के कामकाज पर सवाल उठाती रही है, पर न तो कभी जांच एजंसियों ने ही कोई  कार्यवाही  की और न ही सरकार ने कभी कोई जांच के आदेश दिए।

अब अमेरिका की अदालत से अदाणी के इस कथित घूस कांड के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी  होने से स्पष्ट है कि अदाणी प्रतिभूति धोखाधड़ी में शामिल रहें है।


प्रतिभा सिंह ने इस पूरे मामले की जांच जेपीसी, संयुक्त संसदीय समिति से करवाने की मांग करते हुए कहा है कि सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए।
 प्रतिभा सिंह ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले से ही अदाणी के प्रतिभूत धोखाधड़ी ,शेयर बाजार को प्रभावित करने व सेवी से उनके कथित सम्बंधों की जांच की मांग करते रहें है परंतु अफसोस है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ कथित तौर पर अदाणी की नजदीकियां होने की बजह से आज दिन तक उन पर कोई भी कार्यवाही नही हुई।
प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मांग जिसमें उन्होंने सेवी प्रमुख  माधुवी पुरी बुच को उनके पद से तुरंत हटाने व अदाणी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है का पुरजोर समर्थन किया है।

उन्होंने कहा है कि अदाणी पर आर्थिक विषमताओं के बहुत ही गंभीर आरोप लगे है इस लिए इन सबकी जांच तुरंत जेपीसी से करवाई जानी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

CPS-मुख्य संसदीय सचिव के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का CM सुक्खू ने किया स्वागत

Fri Nov 22 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में मुख्य संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त विधायकों के विरूद्ध अयोग्यता कार्यवाही शुरू करने के हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर रोक लगाने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में मीडिया […]

You May Like

Breaking News