file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य की सलाह- पंजाब की तर्ज पर हो विशेषज्ञ समिति का गठन, विधानसभा का विशेष सत्र बुला सर्वमान्य राय से करें फ़ैसले

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार को सलाह दी है कि उन्हें भी पंजाब की तरह प्रदेश में एक विशेषज्ञ समिति,पैनल का गठन करना चाहिए जो प्रदेश को आर्थिक संकट से उभरने और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास की कोई रूप रेखा बनाए। उन्होंने कहा है भविष्य की चुनोतियों को देखते हुए प्रदेश सरकार को अभी से कोई ऐसी कार्ययोजना पर काम शुरू कर देना चाहिए,जिससे आने वाली जटिल समस्याओं से निपटा जा सके।

\"\"


विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सरकार को कोरोना माहमारी खत्म होने तक हाथ पर हाथ धर कर नही बैठना चाहिए।समय रहते आगे आने वाली चुनोतियों से कैसे निपटा जाए, इस पर अभी से मंथन करने की बहुत जरूरत है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति पहले से ही डावा डोल है,ऐसे में किसानों, बागवानों, कारोवरियों के साथ साथ आमजन को कैसे राहत दी जाए,इसके लिए बहुत ही सोच विचार की आवश्यकता है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि लॉक डाउन के बाद विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर सभी विद्यायकों से चर्चा के बाद कोई सर्बमान्य राय से कोई भी निर्णय लिया जा सकता हैं।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एकमत से प्रदेश के विकास और समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार के किसी भी प्रयास पर उनके साथ खड़ी है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में ओद्योगिक विकास के लिए केंद्र से अब विशेष पैकेज की मांग भी की जानी चाहिए।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि देशव्यापी लॉक डाउन की बजह से प्रदेश में बागवानी, कृषि,पर्यटन के साथ साथ सभी प्रकार के व्यबसाय को चौपट कर दिया है।इसलिए इन सभी के पुनर्जीवन के लिए बहुत से कदम उठाने की जरूरत होगी और इस कार्य को एक विशेषज्ञ समिति,पैनल ही सरकार को कोई बेहतर सहयोग कर सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ACF प्रभावी रूप से चलाने के लिए PM ने की CM की सराहना, हिमाचल में अब 10 कोरोना पॉजिटिव शेष- जांच रेशो 10 लाख में 700

Mon Apr 27 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश में एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रयासों की सराहना की। इस अभियान से प्रदेश के लोगों में इन्फ्लुएंजा […]

You May Like

Breaking News