file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

आनी कन्या जमा दो विद्यालय में   एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम आयोजित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बतौर मुख्यातिथि किया पौधारोपण 

एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी

 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में शुक्रवार को “एक पेड़ माँ के नाम” योजना के तहत खंड स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की प्राथमिक आवश्यकता है। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं और अपने आसपास हरियाली बनाए रखें।

 वहीँ  प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया है।

कन्या विद्यालय आनी की बेटियां शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक.खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी माँ के नाम पर देवदार  के पौधे लगाए।

इस अवसर पर छात्राओं. शिक्षकों और अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। एसडीएम ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने गांव और आसपास खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण करें और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

कार्यक्रम में एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट. विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर. एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा. वन रक्षक रीना चौहान. सदस्य संजीव कुमार.सलाहकार पप्पू सत्या. वन खंड अधिकारी राकेश कुमार सहित समस्त स्टाफ. एसएमसी सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पोस्टर भी प्रदर्शित किए. जिनमें पेड़ लगाने और प्रकृति को बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से माताओं को समर्पित एक पर्यावरणीय आंदोलन खड़ा करना था।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी में आपदा प्रभावित परिवारों को 5000 रुपये मासिक किराया देगी हिमाचल सरकार-CM

Sat Jul 5 , 2025
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री से बात कर नुकसान के बारे में जानकारीएप्पल न्यूज, शिमला/मंडी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारी वर्षा से मण्डी जिले के सराज तथा धर्मपुर क्षेत्र में लोगों के घरों एवं भूमि को व्यापक नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन […]

You May Like

Breaking News