file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

“युवा फिट तो देश हिट” की भावना का साकार रूप है नमो युवा रन- जयराम ठाकुर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow
  • इस नमो रन के कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए इस रन को सफल बनाया
  • मोहित चौहान ने शिव कैलाशो के वासी, धौली धारों के राजा के किया युवाओं को मोहित

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा एवं युवा मोर्चा ने नमो युवा रन कार्यक्रम का आयोजन रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं लोकप्रिय गायक मोहित चौहान मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ल द्वारा की गई और इस रन में डॉ सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल, बिहारी लाल शर्मा, विधायक रीना कश्यप, विनोद कुमार, बलबीर वर्मा, राजीव सहजल, सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, रवि मेहता, तिलक राज शर्मा, कर्ण नंदा, संजीव दृष्टा, चेतन ब्रागटा, केशव चौहान, अरुण फालटा, धीरज गुप्ता, राकेश डोगरा विशेष रूप में उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने बताया कि इस नमो रन के कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए इस रन को सफल बनाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘नमो युवा रन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के “युवा फिट तो देश हिट” की भावना का साकार रूप ‘नमो युवा रन’ है।

नमो युवा रन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं के उत्साह, देशभक्ति और स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने की पहल है। नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है देशवासी स्वस्थ्य हों, इसीलिए उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट किसी शुरुआत की। आज हम सब नमो युवा रन के माध्यम से एक ऐसी पहल के साक्षी बन रहे हैं, जो केवल दौड़ नहीं है, बल्कि भारत के युवा शक्ति का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री का यह स्पष्ट संदेश है कि “युवा ही भारत का भविष्य हैं।” जब युवा स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित रहेंगे, तभी भारत सशक्त और समृद्ध बनेगा। नमो युवा रन इसी विचार को धरातल पर उतारने का एक अद्भुत माध्यम है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह रन युवाओं को फिटनेस और स्वस्थय रहने के लिए प्रेरित करता है। यह पहल फिट इंडिया मूवमेंट और खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया जैसे अभियानों को और गति देगा।

आज की पीढ़ी, जो मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया में उलझी रहती है, उसे यह दौड़ नशे से दूर रहने और खेलों की ओर बढ़ने का संदेश देती है। नमो युवा रन केवल स्वास्थ्य का ही संदेश नहीं देता, बल्कि इसमें राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।

जब हजारों युवा एक साथ दौड़ते हैं, तो यह दृश्य बताता है कि हम सब मिलकर एक नया, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। मोदी जी हमेशा कहते हैं—“युवा अगर फिट रहेगा, तो भारत हिट रहेगा।”

उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा , हम सब संकल्प लें कि केवल आज नहीं, बल्कि हर दिन अपने जीवन में फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को अपनाएंगे। क्योंकि जब युवा जागेगा, तभी भारत आगे बढ़ेगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला समेत पूरी टीम को शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम के दौरान गायक मोहित चौहान ने शिव कैलाशो के वासी, धौली धारों के राजा के किया युवाओं को मोहित। मोहित चौहान ने अपनी जीवनी के कुछ अंश नमो रन में आए युवाओं के साथ साझा करें, जिस प्रकार से वह सिरमौर शिमला सोलन और पूरी हिमाचल के साथ जुड़े हैं उसे अनुभव को भी युवाओं के साथ मोहित चौहान ने साझा किया।

इस अवसर पर मोहित चौहान ने नशे के खिलाफ एक बड़ी जंग छेड़ने का भी आगाज किया उन्होंने कहा कि नशे को हराना देश के युवाओं के लिए एक संकल्प होना चाहिए जिसे आने वाले समय में हमें पूरा करना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बेटी के दाखिले के लिए विदेश गए CM पर असभ्य बयानबाजी विपक्ष के बौद्धिक एवं नैतिक पतन की चरम सीमा- नरेश

Sun Sep 21 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने आज यहां बताया कि प्रदेश भाजपा इस दयनीय स्थिति पर पहुंच चुकी है की उनके पास प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विरुद्ध कहने को कोई गम्भीर और जनस्वीकार्य मुद्दा नहीं बचा है।नरेश चौहान ने कहा […]

You May Like

Breaking News