एप्पल न्यूज, सिरमौर
दशहरे के दिन पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सोलन जिले के अर्की उपमंडल के घेणा भूमती गांव से दूल्हे की बारात ढंगयार गांव जा रही थी।
इसी दौरान बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर किला कलाच के पास लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
इस हादसे में वीरेंद्र और लीला दत्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक केशव, जयदेव और कमलचंद गंभीर रूप से घायल हुए।

घायलों में से केशव और जयदेव को प्राथमिक उपचार के बाद एमएमयू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सुल्तानपुर रेफर किया गया है।
सुबह लगभग 9 बजे हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पच्छाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व जांच कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी जय सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हैं।






