IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

अब मिलेगा 3 सालों में किए नीतिगत फैसलों का लाभ, युवाओं के लिए खुलेंगे रोज़गार के अवसर, नशा तस्करों पर होगी सख्ती- सुक्खू

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
नए साल के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आवास में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीन साल पहले उनकी सरकार व्यवस्था परिवर्तन की सोच के साथ सत्ता में आई थी और इस दौरान आम जनता के हित में कई महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव किए गए हैं। इन फैसलों का वास्तविक लाभ वर्ष 2026 से मिलना शुरू होगा।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश पर लगभग 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़कर गई थी।

इन गंभीर आर्थिक चुनौतियों के बावजूद वर्तमान सरकार ने वित्तीय अनुशासन के साथ काम किया और अब प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के हित में लिए गए फैसलों में यदि कोई नियम-कानून बाधा बनता है तो उसे बदलने से सरकार पीछे नहीं हटेगी।
मुख्यमंत्री ने अपने फैसलों की तुलना आंवले से करते हुए कहा कि शुरू में इनका स्वाद कड़वा लगा, लेकिन वर्ष 2026 में इनका मीठा फल जनता को मिलने लगेगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि नए साल में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे और नशा तस्करों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। “नशा कारोबारियों की कमर तोड़ी जाएगी,” यह संदेश मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में दिया।
मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि सरकार ने 40 साल से चली आ रही कई व्यवस्थाओं में कड़े लेकिन जरूरी बदलाव किए हैं, जिनका सकारात्मक असर आने वाले समय में दिखाई देगा।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है और इन प्रयासों से वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर तथा 2032 तक एक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह भी उम्मीद जताई कि नए साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदेश को अवश्य प्राप्त होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

खेतों-बागीचों में "आग" लगाने और "सेब की छींटे " जलाने पर सख्त प्रतिबंध, उल्लंघन पर धारा 152 के तहत होगी कड़ी कार्रवाई-SDM

Fri Jan 2 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरउप-मंडल रामपुर बुशहर में बढ़ती आगजनी की घटनाओं और उससे उत्पन्न पर्यावरणीय व जनसुरक्षा से जुड़े खतरों को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उप-मंडलाधिकारी (ना०) रामपुर बुशहर द्वारा एक कार्यालय आदेश जारी कर खेतों, बागानों और खुले स्थानों में सेब की टहनियां, झाड़ियां, घास, […]

You May Like

Breaking News