एप्पल न्यूज़, हमीरपुर
Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग) ने पोस्ट कोड 971 के तहत लाइनमैन के पदों के लिए वेटिंग पैनल से अगली सूची जारी कर दी है।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 81 अभ्यर्थियों को आगे की सिफारिश (recommendation) के लिए मौका दिया गया है।
जारी सूची में जनरल (UR) वर्ग के 43, EWS के 13, OBC (UR) के 13, SC (UR) के 10, SC (BPL) का 1 तथा ST (UR) का 1 उम्मीदवार शामिल है। इन सभी अभ्यर्थियों को वेटिंग पैनल से अगली प्रक्रिया के लिए नामित किया गया है।

आयोग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, श्रेणी, उप-श्रेणी और प्राप्त अंकों का विवरण नोटिफिकेशन में प्रकाशित किया गया है। सूची में शामिल उम्मीदवारों को संबंधित विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आगे भेजा जाएगा।
बताया जा रहा है कि यह सूची पहले से जारी पैनल में से रिक्त पदों को भरने के लिए जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों के नाम इस सूची में आए हैं, उन्हें अब दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के बाद नियुक्ति का अवसर मिल सकता है।









