file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

CM जय राम ठाकुर ने बुधवार को मंडी जिले के थुनाग पहुंच कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने थुनाग पहुंच कर थुनाग बाजार का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावितों से मिले और उनका हालचाल जाना।

उन्होंने थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को संबोधित करते हुए कहा कि वे चिंता न करें, संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है।

उन्हें सरकार की ओर से संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। अभी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है, खतरे वाले स्थानों को खाली करके सुरक्षित स्थानों में जाएं लोग।

जान से बढ़कर कुछ नहीं

बता दें,19 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण चिट्टी नाले में आई बाढ़ से थुनाग बाजार में पानी और मलबा भर जाने से अनेक दुकानों, घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

आधा से ज्यादा बाजार क्षतिग्रस्त हो गया है। लगभग 60 दुकानों व घरों में मलबा भर गया है। बहुत से निजी वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

प्रशासन ने सरकार की  ओर से प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर 3.92 लाख रुपये की सहायता मुहैया करायी है।

मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को राहत और पुनर्वास के लिए सरकार की ओर से और सहायता प्रदान कराने की बात कही।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed Aug 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के महासचिव अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए पॉलिसी बनाई लेकिन हम 24 सालों से […]

You May Like

Breaking News